दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़, सुगम और विश्वसनीय बनाने में प्रतिबद्ध होकर अधिकारी कार्य करे: राज्यपाल

भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की
 

जयपुर
 राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को राजभवन में भारतीय दूरसंचार सेवा के वर्ष 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। ये प्रशिक्षु अधिकारी स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर आए हुए हैं।

राज्यपाल श्री बागड़े ने दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें "राष्ट्र प्रथम" की सोच को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ करने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाओं में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 'विकसित भारत' के संकल्प के अंतर्गत भारतीय दूरसंचार सेवाओं को और अधिक सुगम, सुलभ और प्रभावी बनाने के साथ विश्व भर में अग्रणी करने में अधिकारी संकल्पबद्ध होकर कार्य करें।

राज्यपाल ने भारतीय दूरसंचार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता रखते हुए संचार सेवाओं के अंतर्गत साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और उपभोक्ताओं को संचार सेवाओं के बगैर बाधा समुचित रूप में उपलब्ध कराने के लिए भी सुनियोजित सोच के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने दूरसंचार सेवाओं के अंतर्गत यूनेस्को स्तर पर भारत को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने पर प्रसन्नता भी जताई तथा कहा कि भारत की तकनीकी श्रेष्ठता के लिए सभी मिलकर कार्य करें।

राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं को श्रेष्ठ करने के साथ इसकी विश्वसनीयता के लिए भी अधिकारी प्रतिबद्ध होकर कार्य करें। उन्होंने राजभवन में सभी का अभिनंदन किया। इससे पहले भारतीय दूरसंचार सेवा के उप महानिदेशक श्री आनंद कटोच ने प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। निदेशक श्री द्वारका करोल और प्रशिक्षण अधिकारी श्री श्वेताभ कुमार तथा श्री भूपेन्द्र धीमान ने आभार जताया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति