50 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले प्राचार्य और शिक्षकों को करें स्थानांतरित : मंत्री कुँ. विजय शाह

भोपाल
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि कम रिजल्ट देने वाले शिक्षकों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों के परीक्षा में प्राप्तांकों का प्रतिशत यदि 50 प्रतिशत से कम रहता है तो ऐसे प्रिंसिपल और ऐसे शिक्षकों को उस विदयालय में रहने का कोई अधिकारी नहीं है उनका स्थानांतरण तुरंत किया जाए। बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि अधिकारियों को मोटीवेशनल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आपको शत प्रतिशत परिणाम चाहिए तो संवेदनशीलता के साथ सकारामक सोच भी रखना होगी।मंत्री डॉ. शाह जनजातिय विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा विभाग एक परिवार की तरह हैं, जिस तरह परिवार में माता-पिता मुखिया होते हैं। आयुक्त श्रीमन शुक्ल ने अपनी कार्य कुशलता और तत्परता से विभाग को एक नई दिशा दी है।

अधिकारी छात्रावास में करें रात्रि-विश्राम
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जिले में पदस्थ अधिकारी अपने जिलों में स्थित छात्रावासों में बच्चों के साथ रात्रि-विश्राम करें। आप चाहते हैं कि छात्रावासों की दशा में व्यवस्थाओं में सुधार हो तो आपको 15 दिन में एक रात छात्रावासों में बच्चों के साथ रूकना होगा। जब आप बिस्तर पर सोयेंगे तो बिस्तरों की हालत सुधरेगी। उनके साथ खाना खायें। आपको भी मालूम होना चाहिए कि वे किस प्रकार का भोजन कर रहे हैं। उनके रहने के कमरे, बाथरूम आदि में अपने आप सुधार आएगा। बच्चों के साथ वक्त बितायेंगे तो वे अपने मन की बात आपसे कह सकेंगे। आपके रूकने से अन्य कर्मचारी भी काम के प्रति गंभीर होंगे।

अब कहेंगे जय हिन्द मैडम
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि स्कूलों में उपस्थति के समय जब टीचर बच्चों का नाम पुकारते हैं तो बच्चे प्रतिउत्तर में यस मैडम या यस सर नहीं कहेंगे। अपना नाम सुनने पर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वे जय हिन्द सर अथवा जय हिन्द मैडम कहेंगे।

ट्रायबल मीट का होगा आयोजन
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि शासकीय सेवा में काम के तनाव को कम करने के लिए साल में एक बार ट्रायबल मीट का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली इस मीट के आयोजन में अधिकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग माता-पिता को भी इस विभागीय मीट में साथ लेकर आयें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति