राणा सांगा विवाद पर क्षत्रिय संगठनों के निशाने पर अखिलेश यादव, आपत्तिजनकर नारेबाजी की, किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को लखनऊ में कई क्षत्रिय संगठनों ने प्रदर्शन किया। करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समेत 36 क्षत्रिय संगठनों ने 1090 चौराहे पर एकत्र होकर सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और अवरोधक भी लगाए गए थे। राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान लिखी तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की बसों पर चढ़ गए और झंडे लेकर जय भवानी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि सपा के राज्यसभा सदस्य को माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को वाहनों में भर कर इको गार्डन पहुंचा दिया, जबकि अन्य वापस लौट गए। प्रदर्शन के दौरान पूरे लोहिया पथ पर यातायात बाधित होने से जाम लग गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और यातायात सामान्य हो रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन को कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक छिपी हुई भूमिगत ताकत को बढ़ावा दे रहे हैं जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्षी आवाजों को निशाना बना रही है। अखिलेश ने कहा कि जब राज्यसभा से उनका बयान निकाल दिया गया है तो इस तरह के विरोध का अब कोई मतलब नहीं रह जाता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति