मास्टर हेमन्त का हुआ निःशुल्क आपरेशन

बड़वानी
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत ग्राम मोयदा की आंगनवाड़ी क्रमांक 2 में आरबीएसके टीम ए पानसेमल के डॉ सादिक तिगाले एवं डाँ वंदना चौहान के द्वारा बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान पता चला कि हेमंत के दिल की धड़कन असामान्य है। हेमंत के माता-पिता से पूछताछ में मालूम हुआ कि वह बार-बार बीमार पड़ता है और हमेशा कमजोरी महसूस करता है । आरबीएस के दल द्वारा हेमंत के पिता को समझाया गया कि हेंमत को दिल की बीमारी की आशंका है । जिसकी पुष्टि के लिए बच्चे की जांच करवानी होगी ।

    जिला स्तरीय मेगा हेल्थ कैंप में आरबीएसके टीम द्वारा बच्चे को लाया गया। जहां विशेष जूपिटर हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ रवि रंजन त्रिपाठी के द्वारा इकोकार्डियोग्राफी के माध्यम से हेमंत के दिल की बीमारी की पुष्टि की गई। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से इलाज के खर्चे को लेकर चिंतित थे। आरबीएसके टीम द्वारा बच्चे के पिता को बताया गया कि आरबीएसके प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चे का इलाज पूरी तरह निःशुल्क हो जाएगा। बच्चे को जिला अस्पताल स्थित डीईआईसी केंद्र भेजा गया, जहां वे केंद्र के अधिकारी श्री राधेश्याम जमरेल एवं लखन गांगले द्वारा आरबीएसके प्रोग्राम के तहत हेमंत के इलाज के लिए एस्टीमेट बना। 3 फरवरी 2025 को विशेष जुपिटर हास्पिटल इंदौर में बच्चे का निःशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

    आरबीएसके टीम पानसेमल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता वर्मा की मेहनत, डीइआईसी टीम के सहयोग तथा सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे व बीएमओ डॉ अमृत बमनका के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति