जनसुनवाई में कलेक्टर ने संयुक्त जनसुनवाई करते हुये 44 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित निर्देशित किया

बड़वानी

मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने संयुक्त जनसुनवाई करते हुये 44 आवेदकों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

दिलवाई जाये ट्रायसिकल
    जनसुनवाई में ग्राम गुमड़ियाखुर्द निवासी श्री भारसिंग ने आवेदन देकर बताया कि उनके दिव्यांग है तथा उनके पास बैटरी वाली ट्रायसिकल नही है। जिसके कारण उन्हे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः उन्हे ट्रायसिकल दिलवाई जाये।

    इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को सामाजिक न्याय विभाग के सहायक संचालक को भेजकर नियमानुसार निराकरण हेतु निर्देशित किया।

करवाया जाये भूमि का सीमांकन
    जनसुनवाई में ग्राम टाकली निवासी संतोष पिता आटिया ने आवेदन देकर बताया कि राजस्व रिकार्ड में उनके नाम से भूमि दर्ज चली आ रही है। उन्होने अपनी भूमि के सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय पानसेमल में आवेदन दिया परन्तु अभी तक सीमांकन नही हुआ है। अतः उनकी कृषि भूमि का सीमांकन किया जाये। इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को तहसीलदार पानसेमल को भेजकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
    
    जनसुनवाई में ग्राम सांवरियापानी निवासी श्री दुलीचन्द ने आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम में पानी तो है, परन्तु लाइट कम आने से गांव वालों को पीने का पानी नही मिल रहा है। लाईट का वोल्टेज हमेशा कम रहता है। जिसके कारण खेत में भी सिंचाई के लिए पानी की समस्या है। खेत की साईड से कुआं भी है, परन्तु लाईट कम होने से विद्युत की मोटर भी नही चल पाती है।  इस पर जनसुनवाई कर रहे संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनास ने आवेदन को विद्युत विभाग के अधिकारियों को भेजकर निराकरण हेतु निर्देशित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति