जावरा में बर्फ फैक्ट्री से लीक हुई अमोनिया गैस, सीएसपी के माता-पिता सहित कई की तबीयत बिगड़ी

 जावरा

रतलाम के जावरा में मंगलवार रात आंटिया चौराहे पर स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में एक टैंक से अमोनिया गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह डरकर भाग गए।

मौके पर पुलिस प्रशासन के अमले ने पानी का छिड़काव करवाकर स्थिति नियंत्रित की और फैक्ट्री संचालक को बुलवाकर रिसाव बंद करवाया।

मंगलवार रात 11 बजे बर्फ फैक्ट्री में रखे 50 किलो के अमोनिया गैस के टैंक का एक बोल्ट ढीला होने से गैस रिसने लगी। आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर लोगों को गैस रिसाव का पता चला।

फैक्टरी के पीछे पुलिस लाइन में सीएसपी दुर्गेश आर्मो का बंगला है। गैस रिसाव से उनके पिता हुकुम सिंह आर्मो और मां लता की भी तबीयत खराब हो गई। छोटे भाई प्रशांत आर्मों से सूचना मिलने पर वह बंगले पहुंचे और माता-पिता को सर्किट हाउस में शिफ्ट किया।

इसके बाद एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीओपी संदीप मालवीय, तहसीलदार संदीप इवने, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य अमला फैक्ट्री पहुंचा और वहां काम कर रहे आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस बीच गैस रिसाव का असर कम करने के लिए पानी का छिड़काव भी शुरू करवा दिया गया। फैक्ट्री संचालक के बेटे सानिध्य को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और अमोनिया गैस के टैंक का बोल्ट वापस टाइट किया गया, जिससे रिसाव बंद हुआ।

रात करीब 12 बजे एसपी अमित कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कम समय में गैस का रिसाव बंद होने से ज्यादा लोग प्रभावित नहीं हुए। मामले में बुधवार को प्रशासन फैक्ट्री के सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति