जानिए कब रिलीज होगी ‘हेरा फेरी 3’? परेश रावल ने दिया हिंट, खुशी से झूमे फैंस

बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट बनने की बात जबसे सामने आई है, तबसे फैंस में खुशी की एक लहर दौड़ गई है. फैंस को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार काफी लंबे समय से है. फैंस इस फिल्म के हर अपडेट पर नजर रखते आ रहे हैं. मंगलवार, 8 अप्रैल को परेश रावल ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर 'हेरा फेरी 3' की रिलीज डेट का हिंट दिया.

परेश रावल ने दिया हिंट

परेश रावल की क्लट क्लासिक फिल्म 'अंदाज अपना अपना' जल्द री-रिलीज होने वाली है. परेश ने X पर इसका ट्रेलर शेयर किया था. परेश की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक फैन ने उनसे कहा, 'हम बाबू भैया का इंतजार कर रहे हैं मिस्टर तेजा.' इस पर परेश ने जवाब दिया, 'जल्द ही! अगले मानसून से पहले!'

एक तरह से अपने इस रिप्लाई के जरिए परेश रावल ने हम सभी को 'हेरा फेरी 3' की रिलीज के बारे में बता दिया है. माना जा रहा है कि 'हेरा फेरी 2' फिल्म साल 2026 के पहले हाफ में रिलीज हो सकती है.

'हेरा फेरी 3' को ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे हैं. प्रियदर्शन ने ही फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में डायरेक्ट किया था. इसके दूसरे पार्ट 'फिर हेरा फेरी' को दिवंगत डायरेक्टर नीरज वोरा ने साल 2006 में डायरेक्ट किया था. 'हेरा फेरी 3' को पहले डायरेक्टर फरहाद सामजी डायरेक्ट और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे. लेकिन कानूनी पचड़े और प्रोडक्शन दिक्कतों के कारण फिल्म डिले होती चली गई थी. लेकिन अब ये वापस ट्रैक पर आ गई है. कई असफलताओं और परेशानियों का सामना करने के बाद, 'हेरा फेरी 3' अब दोबारा बन रही है.

कुछ दिन पहले अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने साथ मिलकर 'हेरा फेरी 3' का पहला सीन भी शूट किया था. इसी के साथ खबर आई थी कि फिल्म ऑफिशियल रूप से शूट होना शुरू हो गई है. इसकी प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया था, 'हां, यह सच है. पहला सीन आज अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया, जो अपने किरदार की यादें ताजा करेंगे.' इसका मतलब है कि फिल्म अब ऑफिशियली फ्लोर पर आ गई है. देखना होगा कि ये पहले ही तरह फैंस का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं.

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति