भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 6 प्याऊ घर का शुभारंभ

बिलासपुर
भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक माह तक निरंतर चलने वाले प्याऊ घर का आज सम्पूर्ण राज्य में एक साथ  शुभारंभ हुआ। इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला में 6 स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव के करकमलों से हुआ। ग्रीष्मकाल की तीव्र गर्मी को देखते हुए प्यासे राहगीरों को राहत पहुंचाने हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के 6 अलग – अलग क्षेत्रों में 9 अप्रैल को प्याऊ घर का भव्य उद्घाटन डॉ. सोमनाथ यादव  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी जिला शिक्षा अधिकारी,राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव, व सहायक राज्य आयुक्त स्काउट श्री भूपेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
     प्याऊ घर के उद्घाटन के साथ ही जिला संघ बिलासपुर के द्वारा डॉ. सोमनाथ यादव का जन्म दिवस भी मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सोमनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स हर उस स्थान पर तैयार रहते हैं, जहां जनता के प्रति सेवा देने का कार्य संचालित हो। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है,बल्कि स्काउटिंग के मूल सिद्धांत – सेवा, त्याग और समर्पण का वास्तविक स्वरूप भी प्रस्तुत करता है। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे प्याऊ घरों के विषय में जानकारी दिया गया l
        कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के मुख्यालय आयुक्त गाइड श्रीमती गायत्री तिवारी(प्राचार्य सेजेस सरकंडा),जिला संगठन आयुक्त गाइड बीना यादव , जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन, जिला सचिव लता यादव , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी , जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, स्काउटर – शत्रुहन लाल सूर्यवंशी , अनील सोनवानी, शशांक विश्वकर्मा निखिल सिंह,गाइडर – सुष्मिता शर्मा, डॉ.भारती दुबे,अपर्णा सारखेल,स्वाति हार्डिकर,किरणबाला पाण्डेय,रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह,आरती राय, उषा रानी नेताम, रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी बृजवासी, रागनी चौधरी, अनीता दान, शशिकला साहू, देवकिरण साहू  , निशा साहू एवं निधि कश्यप , जिले के  स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स, स्काउटर – गाइडर मुख्य रूप से समिल्लित हुए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति