प्रमुख शासन सचिव ने श्रीगंगानगर का दौरा कर सीवरेज व जलापूर्ति कार्यों को जल्द पूर्ण कर लाभ दिलाने के दिये निर्देश

जयपुर
 स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव व आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक श्री पीयूष समरिया ने श्रीगंगानगर शहर में किये जा रहे आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण किया और परियोजना कार्याें के संबंध में आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं यूआईटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। संयुक्त बैठक में अमृत 2.0 और आरयूआईडीपी द्वारा किये जा रहे सीवरेज व जलापूर्ति निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये ताकि इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को जल्द से जल्द मिल सके।

श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी सचिव श्री यादव ने बैठक के दौरान आरयूआईडीपी को सीवरेज एवं पेयजल परियोजना का कार्य जुलाई 2025 तक पूर्ण कर आमजन को परियोजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। नगर विकास न्यास को शुगर मिल सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट को आगामी 15 दिवस में शुरू करने एवं सद्भावना नगर सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट की रियूज वाटर लाईन के कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अमृत 2.0 के तहत चल रहे पुरानी आबादी के सीवरेज कार्य के लिए नगर परिषद अधिकारियों को ईदगाह एसटीपी का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए, साथ ही फर्म को धीमी गति से कार्य करने के कारण नोटिस देने के निर्देश दिए।
 
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के परियोजना निदेशक एवं रूडसिको के कार्यकारी निदेशक श्री पीयूष समरिया ने आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं यूआईटी अधिकारियों के साथ सद्भावना नगर एसटीपी, शुगर मिल एसटीपी एवं कुंज विहार में अमृत 2.0 के तहत चल रहे सीवरेज कार्याे का निरीक्षण कर कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि सभी विभाग समन्वय से काम करें ताकि आमजन को परेशानी न हो। श्री समरिया ने विशेष जोर देते हुये कहा कि सीवरेज लाईन बिछाने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन का कार्य तय समयावधि में पूर्ण करें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति