कांस्टेबल के 9617 रिक्त पदों पर की जानी है भर्ती, 28 अप्रैल से 17 मई तक भरे जा सकते हैं आवेदन फॉर्म

जयपुर
राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुलिस विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया चालू कर दी है। आवेदक आगामी 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
        
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत विभिन्न जिला, यूनिट व बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को दो अलग अलग विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन-पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित समस्त ई-मित्र कियोस्क, जनसुविधा केन्द्र एवं विभाग की वेबसाईट पर 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक भर सकते हैं।
       
एडीजी पाण्डेय ने बताया कि आवेदकों को सलाह दी है कि ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम दिनांक का इन्तजार किए बिना, समय सीमा में आवेदन करें। आवेदन पत्र भरने की अन्तिम दिनांक के पश्चात 03 दिवस तक आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार के लिये वेबसाईट पर लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

भर्ती के लिए रिक्त पद, आरक्षण, पात्रता/योग्यता, लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया की समस्त जानकारी एवं महत्वपूर्ण निर्देश स्थाई आदेश तथा शुक्रवार को दोनों विज्ञप्ति विभाग की वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने स्तर पर अथवा अन्य एजेन्सी के माध्यम से वेबसाईट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति