रायपुर : प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता ने जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट परिसर से सुशासन तिहार 2025 के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की मौजूदगी में प्रचार रथ को रवाना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के दौरान यह जागरूकता रथ जिले के गांवों एवं नगरीय निकायों में जाकर लोगों को सुशासन तिहार के तहत अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देने के लिए प्रेरित करेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस दौरान आवेदन लिखने में सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों से भी मुलाकात की। साथ ही नागरिकगणों को आवेदन प्रस्तुत करने में आवश्यक सहयोग करने प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पंचायतों एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में समाधान पेटी स्थापित किया गया है। इसमें नागरिकगण अपने आवेदन को डाल सकते हैं। 11 अप्रैल तक आवेदन लेने का महाअभियान जारी है। इसके पश्चात दूसरे चरण अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा निराकरण किया जायेगा। प्रभारी सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे चरण में कलस्टर स्तर पर समाधान शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों के समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति