सुशासन तिहार :गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू

रायपुर

गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से हो। उन्होंने पानी की कमी की समस्या एवं उनके निदान तथा जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये। इसमें जिला पंचायत, कृषि एवं वन विभाग सहित जनप्रतिनिधिगण को भी शामिल करने को कहा। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

    समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव गुप्ता ने वर्तमान में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को गुणवत्ता तरीके से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्याप्त संख्या में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाकर त्रुटिरहित ऑनलाइन एन्ट्री एवं उचित निगरानी भी करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने  मनरेगा कार्य, मानव दिवस, एवं आगामी समय में वृक्षारोपण के कार्ययोजना की भी जानकारी लेकर आंगनबाड़ी, स्कूलों एवं आश्रम-छात्रावासों में मुनगा जैसे लाभदायक पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेकर अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में 249 बच्चों को लाभान्वित किये जाने की जानकारी पर प्रभारी सचिव ने खुशी जताई। साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए बालक एवं बालिका छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये। वन विभाग को जिले में इको टूरिज्म स्पॉट विकसित करने आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये, जिससे जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ें। कृषि विभाग को फसल परिवर्तन के संबंध में किसानों को जागरूक करने एवं धान के बदले अन्य लाभदायक फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति