रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के बाहर लावारिस खड़ी मोटर सायकलो को कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया पुलिस एक्ट में जप्त

अनूपपुर

        पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ व्यक्तियो द्वारा अपनी मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर खड़ी न कर रेल्वे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर बाहर  लावारिस खड़ी कर लम्बे समय के लिए मोटर सायकल छोड़कर चले जाते है जो मोटर सायकल चोरी के अपराध घटित हुए है, इन अपराधों की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर ऐसे स्थानो पर नोटिस बोर्ड लगवाया गया है कि मोटर सायकल पार्किंग स्टैण्ड पर ही खड़ा करे एवं लावारिस छोड़कर ना जाये जिससे मोटर सायकल चोरी होने के अपराधो को रोका जा सके। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनय बैस, रीतेश सिहं, राजेश कंवर, आरक्षक अब्दुल कलीम के द्वारा गत मंगलवार एवं गुरूवार को अभियान चलाकर लम्बे समय से लावारिस खड़ी 09 मोटर सायकलो को धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त कर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा अपील की गई है कि मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल को पार्किंग स्टैण्ड में सुरक्षित खड़ा करें, लावारिस न छोड़े।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति