डिंडौरी जंगल के रास्ते ट्रैक्टर पलटने से पति-पत्नी की मौत, छह माह की बेटी जिंदी बची

डिंडौरी
जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर इंजन पलटने से दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी 6 माह की बच्ची की जान बच गई है। बताया गया कि जंगल के रास्ते में हादसा हुआ। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने बताया कि मोहन दास ग्राम रामगुड़ा से दुनिया बगाड़ तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क परियोजना में ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। बुधवार को वह दिनभर काम करने के बाद पत्नी रानू बाई और 6 माह की बच्ची को लेने ट्रैक्टर से रामगुड़ा पहुंचा।
 
बच्ची की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण
वापस लौटते समय जंगल के रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची ट्रैक्टर से दूर जाकर गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

बच्ची को परिजनों को सौंपा
सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची फिलहाल परिजनों की देखरेख में सुरक्षित है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति