मंत्री सिंधिया ने गुटखा खा रही महिला को टोका और उसके बैग से गुटखा निकलवाकर फिंकवा दिया

शिवपुरी
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक महिला को गुटखा खाते हुए पकड़ लिया। वे महिला से कह रहे हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए खराब है। इसके बाद वे उसके बैग से गुटखा निकलवाते हैं और उसे फिंकवा देते हैं। सिंधिया महिला से यह वादा भी लेते हैं कि आज के बाद वो इसे नहीं खाएगी। सोशल मीडिया पर सिंधिया के इस कदम की तारीफ हो रही है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना में एक हितग्राही सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां वे हितग्राहियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे इसी दौरान मुंह में गुटखा दबाए एक महिला हितग्राही उसने सर्टिफिकेट लेने पहुंची।

महिला को गुटखा खाते देख केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टोक दिया। जब महिला मंच पर पहुंची तो सिंधिया ने उसके बैग से गुटखा निकालकर फिकवाया और बोले-अभी भले ही मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली तो बुरा लगा होगा, लेकिन यह तुम्हारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

शिवपुरी के खनियाधाना में हुआ कार्यक्रम

खनियाधाना में गुरुवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच करोड़ आवास बनाने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य कोई भी बिना आवास के नहीं रहे।

2030 तक सभी को खुद का घर देने की संकल्पना

सरकार ने 2030 तक सभी को खुद का आवास देने की संकल्पना की है। पिछोर में ही 13 विद्युत सब स्टेशन बनाए गए हैं। चंदेरी से पिछोर तक 415 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। यह सरकार की तरफ से क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात है। कार्यक्रम को पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छह करोड़ 87 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

सहायता राशि का वितरण

कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन द्वारा लोन वितरण, पशुपालन विभाग के आचार्य विद्यासागर योजना और पशुधन के, स्वामित्व अधिकार अभिलेख और आगजनी से फसल क्षति राशि, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति