एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे रेमो डिसूजा

मुंबई

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. खबर है कि वो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म और फिल्म एबीसीडी का तीसरा सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इस बात से उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है. सूत्रों का कहना है कि इसमें नई कहानी और बेहतरीन कोरियोग्राफी देखने को मिलने वाली है.

एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि “फिल्ममेकर का सुझाव है कि नई फिल्म शुरुआती चरण में है, जिसमें नई कहानी और दमदार कोरियोग्राफी होगी. नई कहानी के साथ ही पिछली फिल्मों की तरह ही जोश और उत्साह भी बरकरार रहेगा.” एबीसीडी  के तीसरे सीक्वल में पुराने चेहरे के साथ कई नए लोग भी नजर आ सकते हैं.

वहीं, रेमो डिसूजा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. एक सूत्र ने बताया, “इस फिल्म में प्यार के साथ-साथ डांस भी देखने को मिलेगा, लेकिन बहुत अलग तरीके से.” रेमो डिसूजा की फिल्म साल 2020 में आई स्ट्रीट डांसर 3डी  काफी हिट साबित हुआ थी.

बता दें कि स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा और राघव जुयाल थे. इसके अलावा इसी साल मार्च में आई फिल्म बी हैप्पी को भी रेमो डिसूजा ने डारेक्ट किया था.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति