जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से उद्यान का लोकार्पण

बाड़मेर

शहर के शास्त्री नगर इलाके में जहां पहले गंदगी का ढेर हुआ करता था, वहां अब कलेक्टर टीना डाबी की पहल से भामाशाह लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में बेहद खूबसूरत उद्यान बनकर तैयार हो गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान के तहत करीब एक करोड़ की लागत से बने इस उद्यान के रूप में शहरवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। भामाशाह स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की स्मृति में उनके परिवार द्वारा इस पार्क का निर्माण करवाया गया है।

शहर के तनसिंह चौहान मार्ग के निकट गुरुवार देर शाम जिला कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में स्वर्गीय लीलाराम जांगिड़ की धर्मपत्नी छगनी देवी ने इसे आमजन के लिए समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह, समाजसेवी जोगेंद्र सिंह चौहान, अमृत जांगिड़, जगदीश जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ , पुरुषोत्तम जांगिड़, समाजसेवी दिलीप पालीवाल, पूर्व सभापति दिलीप माली, नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चंडक, रघुवीर सिंह तामलोर सहित कई लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नगर परिषद की इस जमीन पर पहले यहां पर कचरा पॉइंट था जिस पर अब यह पार्क विकसित किया गया है। पार्क में दो एंट्री गेट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, योग क्षेत्र विकसित करने के साथ ही बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए हैं। यह पार्क शहर के लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह होगी, जहां वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। उद्योगपति ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर टीना डाबी के नवो बाड़मेर अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने अपने पिता की स्मृति में इस पार्क को विकसित करवाया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति