टीम को बीच सीजन में इस तरह छोड़कर तो नहीं जाना चाहते थे, मगर कुछ चीजें उनके हाथ में भी नहीं: गायकवाड़

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब बचे हुए सीजन में एमएस धोनी टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। धोनी के फिर से कप्तान बनने और खुद के टूर्नामेंट से बाहर होने पर गायकवाड़ का पहला रिएक्शन सामने आया है। गायकवाड़ का कहना है कि वह टीम को बीच सीजन में इस तरह छोड़कर तो नहीं जाना चाहते थे, मगर कुछ चीजें उनके हाथ में भी नहीं है। हालांकि वह इस बात से खुश हैं कि धोनी टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माही को एक युवा विकेट कीपर करार दिया है।

बता दें, एमएस धोनी इस सीजन बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेल रहे हैं। दरअसल, बीसीसीआई के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्री क्रिकेट से संन्यास लिए 5 साल हो गए हैं तो उसकी गिनती अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसमें गायकवाड़ कहते नजर आ रहे हैं, "दुर्भाग्यपूर्ण कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर होने से मैं वाकई बहुत दुखी हूँ। मैं अब तक के समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ, यह वाकई बहुत मायने रखता है,"

उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, "हां, यह एक चुनौतीपूर्ण सीजन रहा है, लेकिन अब हमारे पास एक युवा विकेटकीपर है जो टीम की अगुआई कर रहा है और उम्मीद है कि चीजें बदल जाएंगी। मैं टीम के साथ डगआउट से उनका समर्थन करते हुए मौजूद रहूंगा। मैं टीम को इस स्थिति से बाहर निकालने में मदद करना चाहता था, लेकिन कुछ चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। बाकी अभियान के लिए लड़कों का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं, सीजन के लिए एक मजबूत अंत की उम्मीद है।"

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में भले ही उन्हें जीत मिली हो, मगर पिछले चार मैचों में उन्होंने लगातार हार का सामना किया है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर लगी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति