सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा ‘संग्राम’- करणी सेना को मिला राजा भैया का साथ

लखनऊ
राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को यूपी की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का भी साथ मिल गया है। राणा सांगा की जयंती पर आगरा में शनिवार को होने वाले करणी सेना के आयोजन में राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है। करणी सेना ने इस आयोजन में ही सपा सांसद के खिलाफ कई मांगें रखने वाली हैं। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि शाम पांच बजे तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा सांसद के आवास की ओर कूच किया जाएगा। इससे पहले 26 मार्च को भी करणी सेना ने सांसद के आवास पर धावा बोला था। इस दौरान सांसद के आवास में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से झड़प भी हुई थी। कई पुलिस वाले घायल हो गए थे।

राज शेखावत ने कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। आयोजन में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को राजा भैया के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचने का आह्वान किया। एक्स पर अक्षय प्रताप ने लिखा कि राजा भइया के निर्देशानुसार समस्त जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि शनिवार 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे और गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराणा सांगा जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

कार्यकर्ताओं से डंडा लेकर आने का आह्वान
करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रशासन के सामने सांसद सुमन की सदस्यता खत्म करने, उन पर देशद्रोह का मुकदमा करने, करणी सेना पर हमला करने वालों पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म करने, जैसी मांगें रखी जाएंगी। चेतावनी दी कि शाम पांच बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद के घर कूच किया जाएगा।

करणी सेना ने अपने कार्यकर्ताओं से एक डंडा और एक झंडा लेकर आगरा आने का आह्वान किया है। शेखावत ने कहा कि 26 मार्च को हम लोग सांसद रामजी लाल सुमन के घर विरोध करने गए तो हम पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उस समय तैयारी के साथ नहीं आए थे, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ आएंगे। ऐसे में सभी लोग एक डंडा और एक झंडा लेकर साथ आएं। ​पुलिस ने भी बवाल की आशंका देखते हुए तैयारी कर ली है। सुमन के घर को तीन स्तरीय सुरक्षा से घेरेबंदी में ले लिया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में डंडे और हैलमेट खरीदे गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति