आप पार्टी के संयोजक सौरभ भारद्वाज आज भाजपा के मुस्लिम नेता शहजाद पूनावाला पर तमतमा गए

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज शुक्रवार को भाजपा के मुस्लिम नेता शहजाद पूनावाला पर तमतमा गए। पूर्व मंत्री इस तरह गरम हुए कि ऐसे लोगों का हाथ-पैर तोड़ देने तक की बात कह दी। एक टीवी डिबेट शो के दौरान पूनावाला और सपा नेता राजकुमार भाटिया के बीच हुई बहस को लेकर सौरभ भारद्वाज ने यह इस तरह की प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूनावाला पर कहा, 'यह नालायक और घटिया आदमी एक हिंदू को अपनी बहन से शादी करने के लिए कह रहा है।'

दरअसल, एक टीवी डिबेट शो का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें शहजाद पूनावाल और राजकुमार भाटिया के बीच बहस हो रही है। वीडियो में पूनावाला यूसीसी का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'यदि आपको अपनी बहन से शादी करनी है तो करिए लेकिन यदि वह 15 साल से कम उम्र की है और आप 60 साल होंगे, तो हिंदू को सजा होगी तो दूसरे वर्ग को भी होगी।'

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर जाहिर किया गुस्सा
राजकुमार भाटिया इस पर उखड़ पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि पूनावाला बहन से शादी वाली टिप्पणी उनके ऊपर कर रहे हैं। हालांकि, पूनावाला ने कहा कि वह उनके (भाटिया) के लिए ऐसा नहीं कह रहे हैं। एंकर के बीच बचाव के बाद भी दोनों के बीच काफी बहस होती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा- हाथ पैर- तोड़ दो, केस हम लड़ेंगे
अब इसी वीडियो लेकर सौरभ भारद्वाज ने भी बेहद गुस्से में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'यह नालायक और घटिया आदमी एक हिंदू को अपनी बहन से शादी करने के लिए कह रहा है। और इसकी इतनी हिम्मत हो गई कि TV पर यह बात कह रहा है। पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अगर ये बात कोई कहे तो ऐसे आदमी के हाथ पैर स्टूडियो में ही तोड़ देने चाहिए। मुकदमा निशुल्क हम लड़ेंगे।'

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति