अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू

मुंबई,

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ के अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। फैंस फिल्म के अगले भाग का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब धमाल के चाहने वालों के लिए खुश कर देने वाली खबर सामने आई है।‘धमाल 4’ की शूटिंग जारी है और फिल्म का एक शेड्यूल भी पूरा हो गया है।
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म धमाल 4 की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने सह-कलाकारों के साथ दिख रहे हैं।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस फिल्म की टीम ने मालेश्वर घाट में पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है।

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “मज़ा फिर से वापस आ गया है! धमाल 4 की शुरुआत हो चुकी है। मालेश्वर घाट शेड्यूल खत्म, मुंबई शेड्यूल की शूटिंग शुरू! हंसी का धमाल शुरू हो चुका है!”
पहली तस्वीर में अजय, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और संजीदा शेख के साथ नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह फिल्म के निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार और भूषण कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि धमाल वर्ष 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद वर्ष 2011 में डबल धमाल और 2019 में टोटल धमाल का निर्माण हुआ।और अब धमाल सीरीज की चौथी फिल्म धमाल 4 का निर्माण किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति