अक्षय कुमार ने शंकरन नायर से कराया रूबरू, बोले- उन्होंने कानून के साथ लड़ी ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई

मुंबई,

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुमार ने बताया कि नायर ने लड़ाई हथियार से नहीं, बल्कि कानून के साथ लड़ी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “दक्षिण का दिमाग और उत्तर की ताकत। साथ मिलकर हमने लड़ाई लड़ी। साथ मिलकर हमने तरक्की की। सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाने का सम्मान मिला, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा। शंकरन नायर ने हथियार से नहीं, बल्कि कानून और अपने भीतर मौजूद जुनून के साथ लड़ाई लड़ी।”

1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो कोर्ट रूम में ब्रिटिश राज के खिलाफ दहाड़ते नजर आएंगे। बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर 3 अप्रैल को फिल्म निर्माताओं ने जारी किया था। ट्रेलर में अभिनेता कहते नजर आए थे, “मैं जालियांवाला का सच दुनिया के सामने लाकर रहूंगा।”

फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं, जो केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों के देखने के लिए ही सही माने गए हैं। जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव करने की भी सिफारिश की है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 16 मिनट है।

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति