वक्फ बिल: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक

भोपाल

मध्य प्रदेश से वक्फ के नए कानून को लेकर पहली याचिका लगाई गई है। कांग्रेस विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया है। इस मामले में 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। अब तक वक्फ एक्ट के खिलाफ 20 से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी है।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद वक्फ के नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने नए कानून को लेकर याचिका लगाई है। आपको बता दें कि वक्फ बिल को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। राजधानी भोपाल में दूसरे दिन भी विरोध किया गया।

इकबाल मैदान में प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल और क्यूआरएफ की टीम तैनात की गई है। मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले मोती मस्जिद के सामने प्रोटेस्ट किया गया। वहीं मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था। इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी। 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया।

वहीं वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 20 से अधिक याचिका दायर की गई है। सभी याचिकाओं में मुख्य रूप से यही कहा गया है कि यह मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला कानून है। वक्फ एक धार्मिक संस्था है। उसके कामकाज में सरकारी दखल गलत है। इस मामले में पहली सुनवाई 16 अप्रैल को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच करेगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति