पशुपालन राज्य मंत्री पटेल ने किया पुंगनूर संरक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र, पालमनेर का भ्रमण

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने विगत दिनों आंध्रप्रदेश के "पुंगनूर संरक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र, पालमनेर", जिला चित्तूर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख रूप से “पुंगनूर” नस्ल की गायों के पालन पोषण के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मध्यप्रदेश में इसके पालन की संभावनाओं को तलाशा। गायों की यह नस्ल अपने छोटे आकार, कम रखरखाव और तुलनात्मक रूप से अच्छी दूध देने वाली नस्ल के लिए जानी जाती है।

भ्रमण में मंत्री श्री पटेल द्वारा अनुसंधान केन्द्र के संचालक एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों से पुंगनूर नस्ल के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पालमनेर भेड़ प्रजनन केन्द्र का निरीक्षण भी किया। पालमनेर भेड़ प्रजनन एवं संरक्षण केन्द्र में नेल्लोर प्रजाति की नस्ल का संवर्धन एवं संरक्षण किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान उनके साथ पशुपालन एवं म.प्र. कुक्कुट विकास निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

पशुधन अनुसंधान केंद्र, पालमनेर

पशुधन अनुसंधान केंद्र, पालमनेर, आंध्र प्रदेश मुख्य रूप से गायों की “पुंगनूर” नस्ल को सुधारने और पुनर्जीवित करने का कार्य करता है। यह गाय दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में से एक है और मूलत: चित्तूर जिले की प्रजाति है। इस अनुसंधान केंद्र को वर्ष 1967 में पशुपालन विभाग से आंध्रप्रदेश कृषि विश्वविद्यालय को स्थानांतरित कर दिया गया। इस केंद्र पर मूल रूप से पुंगनूर नस्ल के मवेशी हैं। इस नस्ल को यूनाइटेड किंगडम से आयातित केरी बैलों के साथ क्रॉस किया गया था। इन संकर नस्लों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और इस क्षेत्र के कृषक समुदाय के बीच लोकप्रिय हो गईं, क्योंकि इनकी दूध की पैदावार बहुत अधिक थी। बाद में, केंद्र को एक मॉडल प्रदर्शन इकाई के रूप में काम करने और पुंगनूर मवेशियों के जर्मप्लाज्म, नेल्लोर भेड़ जोड़ी आदि के बेहतर प्रजनन स्टॉक की आपूर्ति करने के लिए कम्पोजिट पशुधन फार्म के रूप में विकसित किया गया। यहां नस्ल की विशेषताओं, उत्पादकता और प्रजनन प्रदर्शन का अध्ययन करने के लिए पुंगनूर मवेशियों का संरक्षण प्रगति पर है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति