दिल्ली-NCR में तेज आंधी, कई इलाकों में बारिश से बदला मौसम, आसमान में गरज रहे बादल

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है। इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं, गुरुग्राम में धूल भरी आंधी से मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रेवाड़ी में भी हल्की बूंदाबांदी कारण नई अनाज मंडी में उठान कार्य में श्रमिक जुटा हुआ है।
मौसम विभाग ने आज रात 9 बजे तक के लिए खास चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

कई इलाकों में गिरी पेड़ की टहनियां
दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। वहीं कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है। गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही है। पीक आवर होने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिख रही है। धूल भरी आंधी चलने के कारण दृश्यता भी कम हो गई है।

कल भी आंधी तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को भी आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस तरह मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। वहीं आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों तेज आंधी की वजह पेड़ टूटने की खबरें भी आ रही हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम की ये स्थिति केवल दो दिन यानी आज और कल रहेगी। फिर 13 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और 16 और 17 अप्रैल को 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगी। मौसम विभाग ने इन दोनों दिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति