राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली, गढ़ी रामी में पुलिस के चाक-चौबंद इंतजाम

आगरा

 राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए गढ़ी रामी में लोग पहुंचने लगे हैं। रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को दिनभर मजदूरों ने 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल बनाने के काम किया। आंधी-बारिश में नुकसान के बाद भी आयोजकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उनका दावा है कि आयोजन ऐतिहासिक होगा।

आयोजन स्थल के आसपास जेसीबी से वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ते दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। मंच के पास के खेत में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पेयजल के लिए टैंकर खड़े किए जा रहे हैं। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंचेंगे। निकासी के लिए विमला देवी इंटर कॉलेज के पास रास्ता बनाया गया है। शुक्रवार को पूरे दिन आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचते रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। बाहर से पैकेट आएंगे और बंटेंगे।

हाईवे की दुकानें बंद रहेंगी, बुलडोजर जब्त
सम्मेलन के लिए पुलिस ने शनिवार को हाईवे की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी होगी। सादा वर्दी में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति