रायपुर पुलिस हत्थे चढ़े 4 शातिर चोर, लाखों का माल बरामद

रायपुर

मंदिर हसौद और विधानसभा क्षेत्र में चोरी की 4 घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 शातिर चोरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरों से 6.5 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है.

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में चोरों ने सभी वारदातें कबूल की.

जानिए कब-कब हुई थी चोरी

13 मार्च 2025 को दुष्यंत वर्मा के सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी
15-16 मार्च को नरेश क्षत्रीय के घर से जेवर और नकदी चोरी.
29-30 मार्च को सूरज साहू की किराना दुकान से नकदी चोरी.
विधानसभा के ग्राम पचेड़ा से एक मोटरसाइकिल चोरी.

चोरी करने वाले ये आरोपी गिरफ्तार

चोरी के मुख्य आरोपी गुलशन कुमार पटेल (21, बलौदा बाजार) सहित नंद कुमार यादव (21), हरि विश्वकर्मा (22), और धनेंद्र देवदास (21) को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुलशन और हरि पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चोरी की मोटरसाइकिल सहित 6,50,000 रुपए का माल बरामद किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305, 3(5) BNSS के तहत मामले दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति