इंदौर में साइलेंट अटैक से 18 वर्षीय IIT छात्र की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुराहाल

इंदौर
एक और नवयुवक का दिल दगा दे गया। इंदौर में महज 18 वर्षीय आइआइटी छात्र की साइलेंट अटैक से शुक्रवार रात को मौत हो गई। शहर के आनंद नगर निवासी पीयूष शौर्य की शुक्रवार रात घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन के अनुसार पीयूष के सीने में दर्द हुआ था। उसको पसीना आने लगा। उसको तुरंत ही एक अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने जांच कर उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने साइलेंस अटैक से मृत्यु की बात कही।
 
इंदौर में रहकर पढ़ रहा था पीयूष
मुरैना जिले का निवासी मृतक पीयूष पढ़ाई के सिलसिले में अपने भाई प्रियांशु और आनंद के साथ इंदौर में रह रहा था। बता दें कि इससे पहले भी कई युवाओं की अटैक से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। बेहद कम उम्र में युवाओं का दिल जवाब देने से डॉक्टर भी हैरान हैं।

साइलेंट अटैक से बचाव के ये तरीके अपना सकते हैं….
समय-समय पर हार्ट से जुड़ी हेल्थ चेकअप जरूर कराएं।
आपको स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें।
धूम्रपान और शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक हैं।
आपको तनाव और अनिद्रा से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
मोटापा हार्ट के लिए बहुत ही खतरनाक है, ऐसे में वजन को कंट्रोल में रखें।
आपको अचानक थकान, पसीना या बेचैनी महसूस होती है, तो इसको नजरअंदाज़ न करें।
आपके परिवार में हृदय संबंधित रोग का इतिहास रहा, तो बेहद सतर्क रहें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति