अभिषेक शर्मा कितने दिन से इस पर्ची को जेब में लिए घूम रहे थे? ट्रैविस हेड ने कर दिया खुलासा

नई दिल्ली
अभिषेक शर्मा के बारे में उन्हीं के ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड ने एक बड़ा खुलासा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। सेंचुरी का सेलिब्रेशन करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक नोट यानी पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था, "This one is for Orange Army" यानी ये शतक सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए है। अब ट्रैविस हेड ने इस पर्ची को लेकर खुलासा किया है कि अभिषेक शर्मा इस पर्ची को लंबे समय से जेब में लेकर घूम रहे थे।

अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में शतक पूरा किया था और इसी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रनों का टारगेट 2 ओवर पहले ही चेज कर लिया था। इससे पहले टीम चार मैच लगातार हारी थी। इस जीत से एसआरएच का मनोबल बढ़ेगा और ऑरेंज आर्मी यानी सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस भी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की तूफानी 171 रनों की साझेदारी हुई। जब शतक अभिषेक ने जड़ा तो उन्होंने फैंस को पर्ची दिखाई, लेकिन इस पर्ची के बारे में ट्रैविस हेड ने हैरान करने वाला खुलासा किया।

खेल के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में ट्रैविस हेड ने बताया कि यह नोट यानी पर्ची सीजन की शुरुआत से ही अभिषेक की जेब में थी, लेकिन छठे गेम में ही उसे इसे बाहर निकालने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया, "यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में 6 मैचों से था, मुझे खुशी है कि आज रात यह बाहर आ गया।" अभिषेक शर्मा इस सीजन अभी तक खामोश थे, लेकिन अब एक ही मैच में उन्होंने पिछली भरपाई कर ली है। आने वाले मैचों में उनका ऐसा ही रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है।

अभिषेक शर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी को लेकर बताया, "यह मैच बहुत खास है, क्योंकि मैं हार के सिलसिले को तोड़ना चाहता था। लगातार चार मैच हारना बहुत मुश्किल था, लेकिन हमने टीम में इस बारे में कभी बात नहीं की। युवी पाजी (युवराज सिंह) और सूर्यकुमार (यादव) का भी विशेष उल्लेख है। वे मेरे संपर्क में हैं।" पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई इस मैच में हुई। हालांकि, उनको लॉकी फर्ग्यूसन की कमी इस मैच में खली, जो दो गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गए थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति