बांधवगढ़ में बाघों का फैला आतंक, कल एक बच्चे को मारने के बाद आज महिला पर किया हमला, दहशत का माहौल

उमरिया
उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र से समीपी ग्राम ग्राम सेमरिया से लगे जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। घटना रविवार सुबह की है जब 38 वर्षीय रीना बैगा महुआ बीनने घर से लगे जंगल की ओर गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।
 
अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज
घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं पार्क प्रबंधन की टीम ने घायल महिला का संपूर्ण उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार को ग्राम पिपरिया निवासी 14 वर्षीय बालक विजय कोल के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसी बाघ के द्वारा महिला के ऊपर हमले की आशंका है।

दो अप्रैल को भी एक महिला की ले ली थी जान
बांधवगढ़ के पंपदा रेंज में 2 अप्रैल को कुशवाहा कोठिया गांव के करीब बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। उस दौरान भी महुआ बीन रही महिला पर बाघ ने हमला किया था। बार-बार बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
 
महुआ बीनने का समय
इस मौसम में महुए नीचे गिर जाते हैं, इन्हें बीनने के लिए ग्रामीण जंगल में जाते हैं। महुआ ही यहां ग्रामीणों की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ऐसे में वे अपनी जान जोखिम में डालकर महुआ बीनने के लिए जंगल में जाते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति