यश ठाकुर नहीं करते ये गलती तो 28 रनों पर ही खत्म हो जाती पारी, किस्मत के धनी थे अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली
किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है…ये पंक्ति सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। शनिवरा, 12 अप्रैल की रात बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 246 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 141 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 55 गेंदों का सामना किया जिसमें 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। पारी का अंत होने पर उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का था। हालांकि इस पारी के दौरान अभिषेक को कई जीवनदान मिले, कई कैच उनके वहां गिरे जहां कोई खिलाड़ी नहीं था वहीं एक बार तो वह रन आउट होते-होते भी बचे। मगर एक जीवनदान ऐसा था जो पूरी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ गया।

अभिषेक शर्मा को यह जीवनदान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर के दौरान मिला जब वह 28 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। यह ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की पहली तीन गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बटौर लिए थे। और अधिक रन बटौरने की लालच में अभिषेक ने चौथी गेंद पर भी जोखिम उठाया।

हालांकि इस बार वह यश ठाकुर के जाल में फंस गए। आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में शशांक सिंह के हाथों में मार बैठे। शशांक के कैच पकड़ने के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था और सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और उनके फैंस ही जश्न मना रहे थे।

मगर उनका यह जश्न भी ज्यादा देर नहीं चला। पंजाब किंग्स की खुशियों पर पानी तब फिरा जब थर्ड अंपायर का हूटर बचा। यश ठाकुर की कैच टेकिंग डिलिवरी दरअसल, नो बॉल थी। थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के चहरे पर सिर्फ निराशा थी और अभिषेक शर्मा मुस्कान की चमक लिए वापस क्रीज पर लौटे। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों के जले पर नमक फ्री हिट पर छक्का जड़ छिड़का।

पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने एक और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जो नो मैन्स लेंड में गिरी। इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वह रन आउट होते-होते बचे थे तो 8वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उनका कैच छोड़ा था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति