फिल्म जाट को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं सनी देओल

मुंबई,

 बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल अपनी फिल्म जाट को दर्शकों से मिल रही प्रशंसा से अभिभूत हैं। गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुयी है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल के फैंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर पहुंचते हैं, और जैसे ही सनी की एंट्री होती है, पूरा ग्रुप नाचने लगता है। वो जोश, वो जुनून हर उम्र के लोग, किशोर से लेकर बुजुर्ग तक, गुलाल उड़ाते हुए सनी के लिए नारे लगा रहे हैं।

सनी देओल ने लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, आप सभी का जाट पर बरसाया गया प्यार देखकर मैं भावुक हो गया हूं। जब मैं परिवारों को, महिलाओं के ग्रुप्स को, पूरी की पूरी गाड़ियों की कतार को और यहां तक कि ट्रैक्टरों को भी थिएटर की तरफ जाते देखता हूं तो यकीन नहीं होता कि ये सब हकीकत है। सिनेमाघरों में जो जोश, तालियां और प्यार मिल रहा है, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैंने सपने में सोचा था।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति