मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, शिवपुर आदि में लोगों ने राहत की सांस ली

भोपाल
मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत मिली। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, शिवपुर आदि में लोगों ने राहत की सांस ली। एमपी मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 14 अप्रैल से करीब-करीब दो दर्जन जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उसके बार फिर से मौसम करवट लेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 अप्रैल से तापमान में इजाफा होगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग की ओर से हीट वेव पर अलर्ट भी जारी किया है।

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। एमपी की राजधानी में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को धूप खिल गई थी। जबकि, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा,सीधी, विदिशा, डिंडौरी, बालाघाट, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, आदि में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत भी मिली।

मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को मौसम पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 14 अप्रैल से अगले एक-दो दिन तक कई शहरों में बारिश होगी। मौसम विभाग की बात मानें तो जबलपुर, मैहर, शहडोल, मुरैना, रीवा, दमोह, अनूपपुर, भिंड, मऊगंज, ग्वालियर,बालाघाट, आदि में गरज-चमक के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है।

16 अप्रैल से चलेगी लू, अलर्ट भी जारी
मौसम विभाग की बात मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर चलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दौर खत्म होने के बाद तापमान में इजाफा होगा। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग की ओर से 16 अप्रैल से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति