मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने नेशनल चैम्पियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल

मध्यप्रदेश की टीम ने उत्तरप्रदेश के झांसी में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी हॉकी टीम को इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि यह जीत टीम के खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, ऊर्जा और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल मुकाबले में भी हमारे खिलाड़ी इसी जोश और जज्बे के साथ खेलकर प्रदेश और देशवासियों का दिल जीतेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने राज्य का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के कोच और सहयोगी स्टॉफ को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति