रुबीना दिलैक का ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में देखने को मिलेगा जलवा

मुंबई

रुबीना दिलैक बेटी के जन्म के सालभर बाद पर्दे पर लौट आई हैं। एक तरफ वह टीवी पर नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ OTT पर भी तहलका मचा रही हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' के साथ-साथ 'बैटलग्राउंड' में उनका जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस रियलिटी शो में उनका आसिम रियाज के साथ पंगा हो गया है। काफी बहसबाजी हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वह अपनी हदें पार न करें। लेकिन गुस्से में तमतमाए आसिम कहां किसी की सुनने वाले हैं।

'अमेजन एमएक्स प्लेयर' पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' लंबे समय से चर्चा में है। इस शो के एक एपिसोड में आसिम रियाज और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन के बीच एक टास्क हुआ था, जिसमें यूट्यूबर को कंधे में बुरी तरह से चोट लगी थी और उन्हें लव कटारिया से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि शो का चार्म बरकरार है क्योंकि चार बर्तन हैं तो खनक सुनाई देगी ही।

आसिम रियाज अपनी टीम प्लेयर पर हुए हुस्सा

शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में आसिम रियाज की टीम से एक लड़की दूसरी टीम की लड़की के खिलाफ मैदान में होती है। यहां आसिम उसे गाइड करते हैं कि कैसे उसे करना है। लेकिन उनकी टीम प्लेयर चांदनी ने एक नहीं सुनी। इस पर वह गुस्सा हो गए और बोले, 'क्या है ये, बल का प्रयोग कर रहे हो भाई। गेम ही नहीं आती किसी को यहां पर। कौन सा एटीट्यूड है तुम्हारी? क्या अचीव कर लिया भाई?'

आसिम रियाज को रुबीना दिलैक ने दी नसीहत

आसिम रियाज ने चांदनी को दूर से बॉल डालने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो वह डांटते हुए बोले, 'तूने ट्राई भी नहीं किया। तुझे मैं बोल रहा हूं। तुझे किस चीज की अकड़ है? कबड्डी खेलने आई है क्या तू?' अब इस पर रुबीना दिलैक ने रिएक्ट किया। उन्होंने आसिम से कहा, 'मेंटर हो, कोच नहीं।' तो आसिम ने कहा- 'हूं मैं कोच भी हूं। तुमको मेरी असल जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है।'

रुबीना दिलैक से आसिम रियाज ने की बदतमीजी

रुबीना दिलैक ने आसिम से कहा, 'तुम उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहे हो।' तो 'बिग बॉस 13' रनर-अप ने जवाब दिया, 'मैं उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहा हूं या फिर वो मुझझे ऐसा महसूस करा रही है कि मैं प्रेजेंट नहीं कर रहा हूं। वैसे ये सीरियल नहीं है।' आसिम ने ये 'सीरियल' वाली बात कई बार कही और एक्ट्रेस उन्हें रोकती हुई दिखाई दीं। कहा कि वह उस तरफ न जाएं। शो के होस्ट और क्रिकेटर शिखर धवन ने आसिम को रुबीना से माफी मांगने के लिए कहा।

आसिम रियाज से शिखर धवन ने माफी मांगने को कहा

आसिम ने बताया कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। गहमागहमी में वो बातें निकल गईं। शिखर ने कहा, 'आपने रुबीना से जो कहा वह सही नहीं था। मैं चाहता हूं कि आप उनसे माफी मांगें।' फिर आसिम ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें खेद है। एक्ट्रेस बुरा न मानें। रुबीना ने भी माफ कर दिया। इस पर लोगों ने रिएक्ट किया और आसिम रियाज के रवैये को गैरजरूर बताया। साथ ही रुबीना के धैर्य की तारीफ की।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति