राहुल गांधी का अलवर दौरा इस्थगीत, नेता प्रतिपक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अलवर

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक मंदिर में जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा वहां गंगाजल छिड़कने से उठे विवाद को कांग्रेस थमने नहीं देना चाहती। हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया था।

अब इसी कड़ी में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अलवर दौरा प्रस्तावित था। रविवार देर शाम को उनके कार्यक्रम का सर्कुलर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन एक घंटे बाद ही संशोधित कार्यक्रम में उनका दौरा रद्द कर दिया गया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका कारण यह बताया गया कि लोकसभा में अंबेडकर जयंती के आयोजन को देखते हुए राहुल गांधी दिल्ली में रहेंगे। पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सुबह 7:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले थे।

अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनका अलवर आने का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन संसद में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के चलते उनका दौरा स्थगित करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहुल गांधी जल्द ही अलवर का दौरा करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति