उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली

IMD ने उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ तक अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों व दक्षिण में अंडमान निकोबार से लेकर तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में भी आंधी पानी की आशंका जताई है.

IMD के मुताबिक इससे राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती से भारी नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व दिशा की ओर जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन गया है. इसके अलावा एक नया चक्रवाती परिसंचरण मेघालय पर भी बना है.

तेज हवाएं चलने की संभावना
इसकी वजह से अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. इन राज्यों में 50 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, केरल, तमिलनाडु आदि इलाकों में मौसम बीते 24 घंटे में काफी मेहरबान रहा है. इन राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है.इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज के साथ बारिश हुई है. बिहार, झारखंड और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति