सागर जिले में कई किसानों पर एफआईआर दर्ज, प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की शुरू

सागर

 सागर जिले में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर संदीप जी आर ने संपूर्ण जिले में नरवाई जलाने प्रतिबंध लगाया है। गत कुछ दिनों में घटित कई घटनाओं के चलते अब नरवाई जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। इसके चलते प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नरवाई जलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सागर जिले के पथरिया हाट में खेत में आग लगने से दो किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इस घटना में घनश्याम अहिरवार की लगभग दो एकड़ की खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल जल गई। इससे 50,000 का नुकसान हुआ। वहीं, राजू साहू की तीन एकड़ की फसल जलकर राख हो गई, जिससे एक लाख का नुकसान हुआ। घनश्याम अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बहादुर चौहान को आग लगाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने गाली-गलौज करते हुए आग लगा दी।

दो किसानों पर केस दर्ज
तहसील केसली अंतर्गत ग्राम पुतर्रा में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने से आग फैल गई, जिससे पड़ोसी किसान की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई थी। घटना 5 अप्रैल 2025 की दोपहर लगभग 3 बजे की बताई गई है। शिकायत में उल्लेख है कि ग्राम पुतर्रा के कृषक ताराबाई पति कैलाश लोधी के पुत्र रघुवीर और लक्ष्मीनारायण लोधी ने अपनी खेत की नरवाई में आग लगा दी थी। यह आग फैलकर ग्राम पुतर्रा के ही प्रताप पिता कनई लोधी की खड़ी फसल तक पहुंच गई और पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग
बांदरी अंतर्गत ग्राम मोठी में मंगलवार दोपहर को एक बगीचा वाले खेत में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग दो लाख रुपये की कृषि संपत्ति जलकर खाक हो गई। यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।

ग्राम जूना में नरवाई जलाने से गेहूं की फसल जलकर राख
ग्राम जूना के कोटवार प्रीतम पिता रामप्रसाद चढ़ार आवेदन के आधार पर थाना रहली में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट ग्राम जूना के ही निवासी रामअवतार पिता प्रभु कुर्मी के विरुद्ध दायर की गई है। बताया कि 5 अप्रैल 2025 को करीब 11:15 बजे आरोपी रामअवतार ने अपने खेत में फसल अवशेष (नरवाई) में आग लगाई। इसके चलते ग्राम जूना की भूमि एवं ग्राम मड़ला के कुछ हिस्सों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

ग्राम पडरिया में फसलें जलकर राख
ग्राम पडरिया थाना सानौधा में आग की एक घटना में कई किसानों की खड़ी नरवाई, भूसा और फलदार वृक्ष जलकर नष्ट हो गए। रवि की गेहूं की फसल हार्वेस्टर से कटने के बाद खेतों में बची नरवाई नदी की ओर से आई आग की चपेट में आ गई, जिससे कई किसानों की सम्पत्ति को नुकसान हुआ। इस आग में मीना उर्फ राजेश्वरी, विनोद कुमारी, गजेन्द्र सिंह, राजू रजक, हरिराम, पुष्पेन्द्र सिंह सहित लगभग 20 से अधिक किसानों की फसल और पेड़ जलकर नष्ट हो गए।

उपरोक्त सभी मामलों में प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासन के आदेशानुसार खेतों में फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति