कोटा में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत

कोटा

कोटा से श्योपुर जा रहे स्टेट हाईवे नंबर 70 पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सुल्तानपुर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और सड़क से नीचे उतर खाई में गिर गए।

सुल्तानपुर थाना अधिकारी सत्यनारायण मालव ने बताया कि कार कोटा से सुल्तानपुर होकर बारां जिले के मांगरोल के पास रामपुरा भगतान जा रही थी। वहीं बाइक सवार लियाकत श्योपुर से इटावा सुल्तानपुर होकर अपने गांव भौंरा जा रहा थे। हादसा मोरपा गोराजी के पास हुआ। मालव का कहना है कि भीषण हादसे में बाइक सवार सड़क से काफी दूर झाड़ियां में जा गिरे।
 
इधर, मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और इनको सुल्तानपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। घटना में बाइक सवार भौंरा निवासी लियाकत उर्फ बीरा, उसकी पत्नी सितारा, बेटा लईक (8 माह ) और साले की लड़की जोया (17) की मौत हो गई। घटना के बाद सुल्तानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार लोगों को भी चोटें आई है, इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति