चंडीगढ़ की पिच पर होगी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे गदर? जाने पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली
पंजाब किंग्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 31वां मैच आज यानी, मंगलवार 15 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पंजाब वर्सेस कोलकाता मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। पीबीकेएस और केकेआर दोनों टीमों की नजरें आज जीत दर्ज कर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाने पर होगी। फिलहाल कोलकाता 6 अंकों केऑ़डालते हैं पीबीकेएस वर्सेस केकेआर पिच रिपोर्ट पर-

PBKS vs KKR पिच रिपोर्ट
चंडीगढ़ का यह मैदान इस सीजन बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रहा है। यहां खेले गए अभी तक दो मैचों की चार पारियों में तीन बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट और उछाल मिलती है, खास तौर पर लाइट्स में। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलने के लिए अनुकूल होती जाती है। आज का मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। इस मैच का औसतन स्कोर 180 का रहा है, यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना पसंद करती है।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड्स और आंकड़े
मैच- 7
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 4 (57.14%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 3 (42.86%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 3 (42.86%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (57.14%)
प्रति विकेट औसत रन- 23.83
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 180.14

PBKS बनाम KKR हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल में कुल 33 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 21 मैच जीतकर केकेआर ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को कोलकाता के खिलाफ 12 बार जीत मिली है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति