जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन

जम्मू
जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस दौरान ट्रेन का ट्रायल भी हो चुका है। इस रेल लिंक परियोजना में चिनाब नदी पर बने आर्च ब्रिज भी शामिल है। इस 272 किलोमीटर लंबे रेल रूट में 119 किलमोटीर की 36 सुरंगें बनाई गई हैं जो न केवल भौगोलिक बाधाओं को पार करती है बल्कि भविष्य की तेज रफ्तार की भी राह खोलती है। यू.एस.बी.आर.एल. परियोजना की ये सुरंगें सिर्फ रास्ते नहीं है ये भारत के दृढ़ संकल्प, नवाचार और तकनीकी उतकृष्टता की कहानियां हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के दिन ही कश्मीर से कटरा तक 2 वंदे भारत ट्रेनें शुरु हो जाएंगी। एक ट्रेन कश्मीर से कटरा तक चलेगी तो दूसरी कटरा से कश्मीर जाएगी। इसके अलावा ट्रेन 2 ब्रिजों चिनाब पुल पर बना आर्च ब्रिज और अंजी खड्ड ब्रिज से गुजरेगी।

चिनाब ब्रिज की खासियत
आपको बता दें कि चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज है। चिनाब पुल का निर्माण एक ऐसी भूकंपीय सक्रिय क्षेत्र में किया गया है, जो टेक्टोनिकली एक्टिव रीजन और जियोलॉजिकली जटिल है। इस क्षेत्र में बार-बार भूकंप आते रहे हैं, और इसकी वजह से यह पुल विशेष रूप से भूकंपीय और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया था। IIT दिल्ली, IIT रुड़की और IISC बैंगलोर जैसी प्रमुख संस्थाओं ने इस क्षेत्र के भूकंपीय खतरे का विस्तार से अध्ययन किया। उनके द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर, चिनाब रेल ब्रिज का निर्माण इस तरह से किया गया कि यह रिक्टर पैमाने पर 8 तक के भूकंप, तेज़ विस्फोटों और 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का सामना कर सके। इस पुल को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह न केवल भूकंपीय गतिविधियों को सहन कर सकता है, बल्कि यह प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद अपनी स्थिरता बनाए रख सकता है। यह इस पुल की महत्वता को कई गुना बढ़ाता है, क्योंकि यह किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति