पंजाब ने केकेआर को सिर्फ 112 रनों का टारगटे दिया, हर्षित ने मचाया धमाल

नई दिल्ली
आज आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत हो रही। टूर्नामेंट का 31वां मैच मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जा रहा है। पंजाब ने कोलकाता को सिर्फ 112 रनों का लक्ष्य दिया है। पीबीकेएस टॉस जीतने के बाद 15.3 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर प्रभसिमरन सिंह (30) ने बनाए। पंजाब ने तेज शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर के बाद टीम लड़खड़ा गई। हर्षित राणा ने इस ओवर में प्रियांश आर्य (22) और कप्तान श्रेयस अय्यर (0) का शिकार किया। जोश इंग्लिस (2) और नेहल वढेरा (10) का बल्ला नहीं चला। पंजाब ने 76 रन जोड़कर 6 विकेट गंवा दिए। आठवें नंबर पर उतरे शशांक सिंह ने 18 बनाकर पंजाब को 100 के पार पहुंचाया। हर्षित ने तीन ओवर के स्पेल में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो जबकि वैभव अरोड़ा और एनरिक नॉर्खिया ने एक-एक शिकार किया।

केकेआर को मिला 112 का टारगेट
पंजाब ने केकेआर को सिर्फ 112 रनों का टारगटे दिया है। पंजाब का नौवां विकेट शशांक सिंह (18) के तौर पर गिरा है। उन्हें वैभव अरोड़ा ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। बार्टलेट (11) तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए, जिसके साथ पंजाब की पारी सिमट गई।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति