जनता में खुशहाली लाने के लिए बनाए जाएं आनंद ग्राम : निदेशक गंगराड़े

भोपाल
राज्य आनंद संस्थान के निदेशक श्री प्रवीण कुमार गंगराड़े ने कहा कि लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक आनंद ग्राम स्थापित किए जाएं। उन्होंने यह बात खरगोन में आयोजित आनंद क्लब सदस्यों, आनंदम सहयोगियों एवं आनंदकों की समीक्षा बैठक में कही।

निदेशक श्री गंगराड़े ने कहा कि खरगोन जिले में आनंद विभाग की गतिविधियां सराहनीय हैं, लेकिन अभी और संभावनाएं हैं। उन्होंने स्वयं आनंदित रहते हुए दूसरों को भी आनंद संस्थान से जोड़ने की अपील की। विशेष रूप से आनंद, अल्पविराम जैसी गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हेप्पीनेस वालंटियर्स की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।

“आनंद की ओर’’ कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि राज्य आनंद संस्थान द्वारा आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में 'आनंद की ओर' सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आधारित था। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को एक आनंदमयी जीवन शैली अपनाने के लिये प्रेरित करना रहा।

वन विद्यालय झाबुआ में भी आनंद की ओर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानव मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की कला से अवगत कराया गया। चर्चा में यह समझाया गया कि किस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में सजगता, संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर जीवन को तनावमुक्त, शांतिपूर्ण और आनंदमय बना सकते हैं। सत्र में छोटे-छोटे पर्यवेक्षणों के माध्यम से अपने भीतर झांकने और अपने व्यवहार में सुधार लाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से जीवन जीने की प्रक्रिया को गहराई से समझा।

आनंद शिविर
राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पंचगनी, महाराष्ट्र में 22 से 25 अप्रैल तक चार दिवसीय आनंद शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति