बेटी Dua के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

मुंबई

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह  जल्द ही अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह  के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. 8 सितंबर 2024 इस कपल ने शाहरुख खान  के घर मन्नत के बाजू में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. कपल का ये नया घर मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है. उनके इस नए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि इस कपल के नए घर की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कपल को समुद्र का नजारा देखने को मिले. उनका नया घर वास्तुकला का एक चमत्कार है, जो एक ऊंची इमारत की 16 से 19 मंजिलों तक में फैला हुआ है, जिसमें घर के अंदर लगभग 11,266 वर्ग फुट और 1,300 वर्ग फुट का छत है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी हुई थी. बांद्रा वाले घर के अलावा इस कपल के पास अलीबाग में एक 22 करोड़ का बंगला भी है, जिसे 2021 में खरीदा गया था.

दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्मी
वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था. मां बनने के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म में शामिल होने का ऐलान फिलहाल नहीं किया है.

वहीं, रणवीर सिंह  इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर’ के अलावा रणवीर सिंह एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘शक्तिमान’ और ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आएंगे.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति