‘क्या फालतू बैटिंग की ना हमने’, मैच के बाद विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने छलका अजिंक्य रहाणे का दर्द

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद काफी निराश थे। उनकी टीम 112 रन के लक्ष्य तक का पीछा नहीं कर पाई। वह अगर रिव्यू लिए होते तो उन्हें पवैलियन वापस नहीं लौटना पड़ता और तब नतीजे भी शायद उलट होते। रहाणे ने हार के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की और सारी जिम्मेदारी खुद पर ली है। इस शिकस्त की टीस उनके चेहरे और उनके शब्दों में साफ झलक रही थी। मैच के बाद जब वह विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर से हाथ मिला रहे थे तब भी उनका ये दर्द छलका। उन्होंने अय्यर से कहा, 'क्या फालतू बैटिंग की ना हमने।'

अय्यर के सामने छलका रहाणे का दर्द
मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी कतार में होकर एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब रहाणे ने विरोधी कप्तान श्रेयस अय्यर से मुंबइया अंदाज में मराठी में कहा, 'काय फालतू बैटिंग केली ना आम्ही।' हिंदी में इसका मतलब हुआ कि क्या फालतू बैटिंग की ना हमने। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराने की कोशिश तो खूब की लेकिन हार की टीस चेहरे पर उभर ही गई।

रहाणे अगर रिव्यू लिए होते तो आउट नहीं होते
जीत के लिए 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते वक्त एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन तभी रहाणे के आउट होने से पूरा पासा ही पलट गया। पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक गुगली फेंकी और गेंद उनके पैड से टकरा गई। अंपायर ने उंगली उठा दी। रहाणे ने तब साथी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी से कुछ देर चर्चा की। लगा कि वह रिव्यू लेंगे लेकिन वह पवैलियन लौट गए। बाद में रिप्ले से पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर निकलती दिख रही थी।

रहाणे के आउट होते ही भरभरा गई कोलकाता की बल्लेबाज
रिव्यू न लेने का उनका फैसला इस टूर्नामेंट में अबतक का सबसे खराब फैसला साबित हुआ। उनके आउट होते ही कोलकाता की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। स्कोर बोर्ड में सिर्फ 17 रन और ही जुड़े थे कि केकेआर ने अगले 5 विकेट गंवा दिए। आखिरी उम्मीद आंद्रे रसेल थे लेकिन आखिरी जोड़ी होने का दबाव ऐसा था कि वह भी बिखर गए। 95 रन पर पूरी कोलकाता आउट हो गई और उसे 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति