कोण्डागांव : अंकेक्षण कार्य हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

कोण्डागांव

कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ०ग० द्वारा संचालित (जिला खनिज संस्थान न्यास) डी.एम.एफ.टी. के लेखाओं के अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य हेतु छत्तीसगढ़ महालेखाकार द्वारा इम्पैनेल्ड चार्टर्ड एकाउटेंट फर्मों से कोटेशन 30 अप्रैल 2025 समय 2 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दिनांक 30/04/2025 को समय 3.00 बजे कोटेशन खोला जाएगा।

जिला खनिज संस्थान न्यास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हेतु चार्टर्ड एकाउटेंट का अनुभव कम से कम 05 वर्ष का होना आवश्यक है। चार्टर्ड एकाउटेंट छ०ग० महालेखाकार द्वारा इम्पैनेल्ड होना चाहिए।  कोटेशन में अंकेक्षण शुल्क का उल्लेख जिला स्तर एवं क्रियान्वयन एजेंसी स्तर पर पृथक-पृथक होना चाहिए। अंकेक्षण के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। अंकेक्षण कार्य के पश्चात् ऑडिट रिपोर्ट 01 माह के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अंकेक्षण कार्य हेतु आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक से स्वीकार किया जाएगा। विलंब से प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कलेक्टर सह अध्यक्ष (प्रबंधकारिणी समिति) जिला खनिज संस्थान न्यास कोण्डागांव का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति