एमपी में न साधुओं पर हमला : जैन समाज ने जोधपुर में निकाला मौन जुलूस

 जोधपुर

मध्य प्रदेश के सिंगोली में जैन समाज के साधु संतों पर हुए हमले के बाद देश भर में जैन समाज में आक्रोश है। जोधपुर में जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला और संतों को सुरक्षा देने की मांग की है। इस मौन जुलूस का आह्वान समग्र जैन समाज की ओर से किया गया था।

यह जुलूस सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर नई सड़क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जुलूस समाप्त हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। इस मौन जुलूस में समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनके माध्यम से विहार के दौरान साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इससे पहले समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि साधु-संतों पर हो रहे हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

इस जुलूस में सभी प्रतिभागी ड्रेस कोड के तहत शामिल हुए। पुरुषों ने सफेद वस्त्र जबकि महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। मौन जुलूस समग्र जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया था। इसी के चलते बड़ी संख्या में समाज के लोग सुबह से ही सरदारपुरा में एकत्र होना शुरू हो गए थे और बैठक के बाद सभी कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति