ऑरेंज कैप की रेस में फिर आगे निकले पूरन, पर्पल कैप में चेन्नई के बॉलर का बोलबाला

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में तो निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। पूरन चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं खड़ा कर सके, लेकिन फिलहाल वह ऑरेंज कैप रेस में आगे जरूर हैं। इसी तरह पर्पल रेस में भी एक-एक विकेट के अंतर से रेस चल रही है। पहले दो स्थानों के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स के ही दो गेंदबाज आपस में होड़ लगाए बैठे हैं।  

बल्लेबाजों की बात
ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर पर बने हुए हैं। पूरन ने सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 87 रनों का है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों का हाल जानने के लिए आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

गेंदबाजों का ऐसा हाल
आईपीएल में पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के दो गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। पहले नंबर पर हैं नूर अहमद, जिनके नाम सात मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, खलील अहमद के नाम पर सात मैचाों में 11 विकेट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के नाम भी सात मैचों में 11 विकेट हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति