’मोर दुआर, साय सरकार महाभियान’ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 महासमुंद

छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार महाभियान) के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद में जिला और विकासखण्ड स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से विकासखण्ड स्तर पर महासमुंद विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री बरन सिंह मांडवी, बागबाहरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री एम.एल. मंडावी, पिथौरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री सी.पी. मनहर को, बसना विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री मनोज कुमार खाण्डे को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री पीयूष ठाकुर को और सरायपाली विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे (आईएएस) एसडीएम को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत श्री अमित को बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को महाभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति