कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने रात्रि काम्बिंग गश्त में 05 फरार वारंटी गिरफ्तार

अनूपपुर  

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूरपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा 05 फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 15.04.25 को पुलिस अधीक्षक अनूरपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु समस्त थानों को काम्बिग गश्त के दौरान फरार आरोपी एवं बारण्टियों की पतासाजी हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक बृजभान सिहं, राजकुमार साहू, आरक्षक संजय सिहं, गिरीश चौहान के द्वारा माननीय न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूरपुर के प्रकरण क्र. 1131/19 धारा 294,323,506,324 भादवि के स्थाई वारण्टी नरबहू बैगा पिता शिकारी बैगा उम्र 44 वर्ष निवासी धनपुरी, माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती तराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 13/18 धारा 294,323,341,34 भादवि के स्थाई वारण्टी जगनारायण उर्फ जम्मू पिता स्व. रजलू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी छुलकारी, प्रकरण क्र. 1199/22 धारा 294,323,506 भादवि के स्थाई वारण्टी लालजी कोल पिता छक्केलाल कोल उम्र 27 वर्ष निवासी बहेराटोला चटुआ को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार माननीय न्यायालय श्रीमती चैनवती तराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 66/24 धारा 341,294,323,325 भादवि के गिरफ्तारी वारण्टी तेजलाल कोल पिता रामसहाय कोल उम्र 30 वर्ष निवासी तिपानखोली बरी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय श्री पी सी गुप्ता विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 57/24 धारा 296132,221,351(3) बी.एन.एस., 3(1)द, 3(1)घ, 3(2)(va) एससी एसटी एक्ट के गिरफ्तार वारण्टी अजय कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति